चिकित्सकों की सलाह पर प्रमिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां उन्हें करीब आठ बोतल खून भी चढ़ाया गया। जैसे हीऑपरेशन शुरू किया तो तेजी से रक्तस्राव होने लगा। जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो चिकित्सक ने ऑपरेशन के बीच में ही महिला के परिजनों को उसे हायर सेंटर रेफर ले जाने को कहा। पेट दर्द से जूझ रही एक महिला को शनिवार को जिला अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान तेजी से रक्तस्राव होने लगा। आनन-फानन में महिला को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। परिजनों की मांग पर ऑपरेशन कर रहे डॉ. नीरज पिमोली को भी मरीज के साथ एम्स भेज दिया गया है। जोशीमठ विकास खंड के पोखनी गांव की प्रमिला देवी (36) पत्नी बाल सिंह राणा को लंबे समय से पेट दर्द की शिकायत थी। बीते जुलाई में उन्होंने जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट में बच्चेदानी में सूजन और ट्यूमर होने की बात सामने आई। चिकित्सकों की सलाह पर प्रमिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां उन्हें करीब आठ बोतल खून भी चढ़ाया गया। शनिवार को डॉ. पिमोली ने जैसे ही ऑपरेशन शुरू किया तो तेजी से रक्तस्राव होने लगा। जब खून बहना बंद नहीं हुआ तो चिकित्सक ने ऑपरेशन के बीच में ही महिला के परिजनों को उसे हायर सेंटर रेफर ले जाने को कहा। जिसके बाद ग्राम प्रधान संदीप भंडारी ने राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और जिलाधिकारी से हेली एंबुलेंस की मांग की। दोपहर 3:30 बजे महिला को हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
