केदारनाथ धाम में पैदल मार्ग पर बादल फटने के कारण बीते दिनों आपदा आई थी। जिसमें कई हजार यात्री रास्ते में फंस गए थे। वहीं, तीन लोगों की जान चली गई। केदारनाथ धाम में प्राकृतिक आपदा के चलते तीन लोगों की मौत हुई है। वहीं, राज्य आपदा परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, चारधाम में यात्रा के दौरान अब तक मृतकों की संख्या 179 पहुंच गई है। केदारनाथ में गई सबसे ज्यादा यात्रियों की मौत

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 85 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 44, हेमकुंड साहिब में चार, गंगोत्री में 14 और यमुनोत्री धाम में 31 यात्रियों की मौत हुई है। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com