आज काशीपुर स्थित राधेहरी राजकीय महाविद्यालय मे टेबलेट घोटाले की तीन सदस्यीय समिति की जाँच रिपोर्ट के अनुसार मुकदमा दर्ज न होने के विरोध मे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नदीम अख्तर के नेतृत्व मे छात्र संगठन और समाजवादी पार्टी छात्र सभा सहित द एलीट क्लब सहित संयुक्त रूप से महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर पूर्व सूचना के अनुसार धरना प्रदर्शन किया गया । धरना प्रदर्शन मे 2022 मे अध्यनरत छात्र छात्राए भी शामिल रही जिनको घोटाले के कारण टैबलेट उपलब्ध नहीं कराया गया । इस धरना प्रदर्शन में छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियन सिंह यादव जी भी पहुंचे उनको जानकारी मिली थी की काशीपुर में राधे हरी राजकीय महाविद्यालय में घोटाला हुआ है ।ओसियन सिंह ने कहा की इस घोटाले की गूंज संसद में भी सुनाई देगी क्युकी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी तक इस घोटाले की जानकारी पहुचाई जा रही है। समाजवादी पार्टी के नेता नदीम अख़्तर ने कहा की पूरे प्रदेश में 105 राजकीय महाविद्यालयों में टैबलेट वितरण की जांच होनी चाहिए क्यू की इसके लिए 1 अरब 18 करोड़ 54 लाख रूप सैंक्शन किया गया था । नदीम अख़्तर ने कहा की इस घोटाले में करोड़ों रुपए का हेरफेर किया गया है । दोषियों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए और जिन छात्र छात्राओं। को टैबलेट नही मिला है उन्हे तुरंत टैबलेट मिलना चाहिए या उनके अकाउंट में 12000 रुपए ट्रांसफर किए जाने चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में सभी छात्रों को प्रवेश के लिए सीटों की संख्या में बढ़ोत्तरी की मांग की । नदीम अख़्तर ने चेतावनी देते हुए कहा की अगर तत्काल करवाई नही की गई तो आत्मदाह करने का कदम उठाना पड़ेगा। इस घोटाले को लेकर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष ओसियां सिंह यादव जी ने शिकायतकर्ता अली अनवर से फोन पर बातचीत कर मामले की संपूर्ण जानकारी हासिल की । इस मौके पर समाजवादी पार्टी नेता नदीम अख़्तर, पंकज धामा, दानिश चौधरी, नूर मोहम्मद, मोहम्मद फैजान मालिक, तोहीद अहमद, मोहम्मद दानिश, फैजान सैफी, अनस खान, मोहम्मद आजम, मोहम्मद आकिब, डॉक्टर वासिफ अंसारी, शमीम अंसारी, आलमगीर, मोहसिन सिद्दीकी, मारूफ सिद्दीकी,असलम, मनीषा, नीलम, पूजा, निशा, आशीष अरोरा, अमित भारतद्वाज,सन्नी गुप्ता, आदि मौजूद थे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
