पति के साथ बाइक पर बैठकर जा रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले से महिला बुरी तरह घायल हो गई। चिन्यालीसौड प्रखंड के खालसी गांव में मायके जा रही महिला को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। गुलदार ने पैर पर पंजा मारकर महिला को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की। महिला गढवालगाड से अपने पति के साथ बाइक से ज रही थी। साथ में बेटा भी था। तभी गुलदार ने पीछे से महिला पर झपट्टा मार दिया। छह महीने पहले भी पास के गांव में आंगनबाड़ी कार्यकत्री को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
