सीएमसी आभार समारोह किया गया समुदाय प्रेरक सीएमसी पिछले 18 सालों से ब्लॉक मनोटा में पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान में अपनी सेवाएं प्रदान करती रही उनके इस अतुल्य योगदान को देखते हुए कोर पीसीआई जन कल्याण समिति ने उनकी विदाई समारोह एक यादगार रूप में आभार समारोह का नाम दिया गया आपको बता दें की मार्च 2020 से कोर पीसीआई ने अपने सभी जनपद से सीएमसीओ को विड्रोल कर लिया है इस उपलक्ष में कार्यक्रम मार्च 2020 में होना था लेकिन पूरे विश्व के साथ हिंदुस्तान में कोरॉना महामारी का आगाज होने के कारण इस कार्यक्रम को आगे कर दिया गया था सोशल डिस्टेंसिंग और भारत सरकार की दिशा निर्देश को देखते हुए सारे कोविड 19 निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम को किया गया कोर द्वारा सभी सम्मानित पूर्व सीएमसी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस उपलक्ष में जिला मोबिलाइजेशन कोऑर्डिनेटर मोहम्मद जावेद ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा क्या है कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकास विकलांग समिति के डायरेक्टर एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री आस मोहम्मद जी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संदीप राहल जी बीएमसी श्री रफीक अहमद श्री गोपाल शर्मा टीकाकरण अधिकारी असमोली श्री फाई चौधरी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर श्री आशीष गुप्ता इन सभी ने कोर पीसीआई जनकल्याण समिति की समस्त पूर्व सीएमसी को कोर प्रमाण पत्र देकर उनका आभार व्यक्त किया

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
