आम आदमी पार्टी मंगलवार को मुरादाबाद जिले के वरिष्ठ साथियों द्वारा कांठ विधानसभा के ग्राम सदरपुर में बहुत से नये साथियों को पार्टी से जोड़ा गया एवं ऑक्सिमीटर जांच अभियान भी चलाया गया। कांठ विधानसभा प्रभारी रविन्द्रनाथ भाटिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ठाकुरद्वारा विधानसभा प्रभारी अनिल विशनोई, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राशिद सैफ़ी मुरादाबादी एवं जिला सह-सचिव अजय कुमार द्वारा ग्राम सदरपुर के मौजूदा ग्राम प्रधान एवं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष श्री अशोक सिंह जी के पुत्र सहित लगभग 20 नये साथियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई एवं 30 लोगों की ऑक्सिमीटर जाँच की गई। साथ ही ग्राम सदरपुर में ऑक्सिमीटर जाँच की ट्रेनिग देकर 2 ऑक्सिमीटर जाँच टीमें भी गठित की गईं।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
