कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पीतम सिंह पूर्व विधायक रंजीत रावत विनोद वात्सल्य की बंद कमरे में मंत्रणा ने दिए नए समीकरणों को अंजाम
2022 में काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी हो सकते हैं विनोद वात्सल्य काशीपुर(आरिफ खान की विशेष रिर्पोट)अगामी चुनाव 2022 के नजदीक आते-आते राजनीतिक दलों ने भी अपनी बिसात बिछाना आरंभ कर दिया है।काशीपुर में लंबे समय से पराजित हो रही विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को नई संजीवनी देने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष ने कुमायूं मंडल के दौरे के समय और तेज कर दिया उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अपने कुमायूं मंडल दौरे के समय काशीपुर में 2 दिन लगातार दस्तक देकर यह महसूस कराने की कोशिश की वह काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस का कोई मजबूत व दमदार प्रत्याशी की तलाश में है, जिससे पार्टी को आगामी विधान सभा में विजय प्राप्त हो सकें।कभी काशीपुर विधानसभा कांग्रेस का गढ़ रही पंडित नारायण दत्त तिवारी एवं पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया जैसे दिग्गजों की कर्मभूमि रही लंबे अंतराल से कांग्रेस की पराजय होने का आरोप यहां पर कांग्रेस के अंदरूनी गुटबाजी को लगता रहा लेकिन आम जनमानस का रुझान कांग्रेस के प्रति धीरे-धीरे हटने के और भी बहुत कारण रहे जिन पर संभवत कभी गौर नहीं किया गया काशीपुर विधानसभा चुनावों में लंबे समय से मजबूत प्रत्याशी के ना आने के कारण विशेषकर जनता के बीच के चेहरे के ना होने के कारण काशीपुर की जनता ने लंबे समय तक मेयर और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी को लगातार ठुकरा दिया।विगत दिनों उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कुमायूं मंडल के अपने दौरे का समापन करते हुए पूर्व ब्लाक अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्यमन्त्री वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद वात्सल्य के आवास पर पहुंचकर किया।विनोद वात्सल्य के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ,पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत व विनोद वात्सल्य के बीच बंद कमरे में हुई वार्ता के कई कयास राजनीतिक गलियारों में गूंजते नजर आए l वैसे भी पूर्व सांसद गुड़िया व पूर्व पालिका अध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा की मृत्यु के बाद काशीपुर के वरिष्ठ कांग्रेसियों में सबसे अनुभवी नेता के रूप में विनोद वात्सल्य का स्थान माना जाता है लंबे समय से स्थानीय कांग्रेस में अपने आप को उपेक्षित पा रहे विनोद वात्सल्य के आवास पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पहुंचकर यह संदेश देने की कोशिश की वह पुराने अनुभवी और उपेक्षित कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़कर काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस की जीत की एक कोशिश करने की शुरुआत करेंगे।इसके लिए उन्होंने विनोद वात्सल्य के आवास पर बंद कमरे में राजनीतिक चर्चा कर 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चेहरे बनाने की मंत्रणा संभवत पूर्ण की l क्योंकि पूर्व सांसद सत्येंद्र चंद्र गुड़िया व पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश मल्होत्रा की विरासत संभालने के लिए चुनावी रणनीति में अभी तक उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने उतरने का कोई संदेश न देकर अपने आप को चुनावी रणनीति से दूर रखने की कोशिश की है l ऐसे में यह प्रश्न जरूरी है कि क्या कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विनोद वात्सल्य को आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी बनाने का मन बना लिया है l वैसे भी विनोद वात्सल्य की राजनीतिक नज़दीकियां पूर्व विधायक रणजीत रावत के साथ सदैव चर्चा का विषय रही है l वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में विशेषकर कांग्रेस के विषय में चर्चा करें तो इस वक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा और पूर्व विधायक रणजीत सिंह रावत की जुगलबंदी किसी से छुपी नहीं है l ऐसे में काशीपुर विधानसभा चुनाव में रणजीत रावत के बेहद नजदीकी माने जाने वाले विनोद वात्सल्य के आवास पर पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने संभवत काशीपुर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी की खोज को पूर्ण कर लिया होl इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं कि लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोगों के बीच लोकप्रिय रहे विनोद वात्सल्य कांग्रेस के जाने- पहचाने चेहरे के रूप में चर्चित हैं l उनकी धर्मपत्नी उमा वात्सल्य वर्तमान में महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष होने के साथ-साथ कई सामाजिक सरोकारों से जुड़ी हुई हैं l विनोद वात्सल्य की पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से नजदीकी भी जगजाहिर है l ऐसे में तय है कि विनोद वात्सल्य के नाम पर कांग्रेस हाईकमान अगर अपनी मोहर लगा दे,तो इसमें कोई भी संशय नहीं कि कांग्रेस को 2022 काशीपुर विधानसभा में एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में विनोद वात्सल्य का चेहरा मिल जाएगा और कांग्रेस की खोज पूरी हो जाएगी l

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
