प्रकाश पर्व दीपावली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दीपावली के त्योहार की बधाई दी है। उन्होंने इस पावन पर्व पर देश की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन जाकर सपरिवार राज्यपाल से मुलाकात की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी और त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी उनके आवास में जाकर मुलाकात की और दीपावली की शुभकामना दी। सीएम धामी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को दीपावली के पुनीत पर्व पर समृद्धि एवं उन्नति की शुभकामनाए दी।

दूसरी ओर दीपावली के अवसर पर विदेशी पर्यटकों ने रंग बिरंगी रंगोली बना कर नाव घाट को सजाया। विदेशी पर्यटकों की रंगोली को देखने के लिए यहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। पर्यटकों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं भी दी। इसके अलावा हिम फाउंडेशन ने बच्चों के संघ दीपावली मनाई। बच्चो पांच दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से हुई थी। पांचवें दिन भाईदूज पर इसका समापन होगा। दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी वैकुंठ धाम से पृथ्वीलोक भ्रमण पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि किसका घर साफ और सुंदर है

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com