सितारगंज में बाघ ने मवेशी चराने गए वन गुर्जर पर हमला कर घायल कर (Tiger attack van Gurjar) दिया। गुर्जर ने किसी भी तरह झाड़ियों में छिपकर जान बचाई। बाघ ने मवेशी चराने गए वन गुर्जर पर हमला कर घायल कर दिया। गुर्जर ने किसी भी तरह झाड़ियों में छिपकर जान (Tiger attack van Gurjar) बचाई।
रनसाली वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रैकुनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह हंसपुर खत्ता निवासी वन गुर्जर मो. आरिफ अपने साथियों के साथ मवेशियों को चराने जंगल था। इस दौरान बाघ ने आरिफ पर हमला कर दिया। आरिफ के हाथ पर उसका पंजा लगा। आरिफ ने किसी तरह झाड़ियों में छिपकर जान बचाई। अन्य साथियों के पहुंचकर शोर मचाया तो बाघ जंगल में चला गया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद आरिफ को छुट्टी दे दी गई।
बाघिन बच्चे के साथ थी। हंसपुर रेंज में बाघ की मूवमेंट रहती है। वन विभाग नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई करेगा।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
