उत्तराखंड कैबिनेट बैठक शुरू होने से पहले सीएम धामी सहित सभी मंत्रियों ने मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक से पहले विधायक सरवत करीम अंसारी को दो मिनट का मौन रखकर कर श्रद्धांजलि दी गई। मंगलौर से बसपा विधायक सरवत करीम अंसारी का आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
विधायक के निधन की सूचना मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। वह दो बार के मंगलौर के विधायक रहे। शुक्रवार की देर शाम को विधायक सरवत करीम अंसारी को ऑक्सीजन लेवल डाउन होने पर मंगलौर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया था, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार की रात को ही उन्हें दिल्ली के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां पिछले दो दिनों से उनका ऑक्सीजन लेवल डाउन था। इसलिए चिकित्सकों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा हुआ था।
यहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उनका निधन हो गया। सरवत करीम अंसारी मंगलौर विधानसभा से दूसरी बार विधायक बने थे। इससे पहले वह 2012 से 2017 तक भी बसपा के ही टिकट पर मंगलौर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उनके निधन की सूचना पर मंगलौर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
