काशीपुर । मुखबिर की सटीक सूचना पर गंगे बाबा रोड स्थित पुष्पक बिहार में एक मकान में लगभग आधा दर्जन से अधिक लोग भारी मात्रा में जुआ खेल रहे थे जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गई और पुलिस ने उस घर को जिसमें जुआ खेला जा रहा था चारों ओर से घेर लिया, बताया जा रहा है कि इसमें जसपुर पुलिस कुंडा पुलिस और काशीपुर की स्थानीय पुलिस पहुंच गई, साथ ही पुलिस सीओ वंदना वर्मा भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और जुआ खेलते लोगों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि कुछ लोग पुलिस की भनक लगते ही वहां से खिसक लिए। फिलहाल पुलिस जुआ खेल रहे लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है। यहां बता दे की उधम सिंह नगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने सख्त निर्देश दिए हुए हैं कि नशा जुआ किसी कीमत पर भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसमें चाहे कितना ही रसूक वाला व्यक्ति क्यों ना हो बक्सा नहीं जाएगा । इसी के चलते पुलिस हर समय नशेड़ियों और जुआरियो पर अपनी पहनी नजर गढ़ाई रहती है। यहां बता दे की काफी दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी की पुष्पक बिहार में भारी मात्रा में जुआ खेला जा रहा है , जिसको आज पुलिस ने अमली जामा पहनाते हुए कई लोगों को धर दबोचा। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से पुष्पक विहार के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई अन्य जुआरी दुम दबाकर वहां से खिसक लिए। फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से वहां के लोगों ने राहत की सांस ली है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com