‘द एलीट क्लब’ और ‘वालंटियर अगेंस्ट हेट’ की ओर से आज 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर काशीपुर के असमी पैलेस में सर्वधर्म समाज की एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका विषय था नफरती बोल के खिलाफ जंग। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वॉलंटियर अगेंस्ट हेट के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर मेराज हुसैन ने कहा कि हम संविधान में प्रदत्त एकता, अखंडता और पंथनिरपेक्षता की भावना को जीवंत मानते हुये विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं तथा सभी देशवासियों के मन में *हम की भावना* का विस्तार करने के लिए सदैव तत्पर हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए दूरदर्शन न्यूज के पूर्व सीनियर एंकर और द एलीट क्लब के अध्यक्ष नदीम अख़्तर ने कहा की आज भिन्न – भिन्न प्रचार माध्यमों के जरिए सत्ता के लिए लोगों के दिमागों को हैक करने की कोशिश की जा रही है और विभाजनकारी एजेंडा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा की समाज को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए संविधान के दायरे में सभी जागरूक लोगों को एक मंच पर आना होगा । कार्यक्रम की अध्यक्षता रेवरेंड बॉबी मसीह पेरिश इन्चार्ज एवं डिस्ट्रिक्ट उधम सिंह नगर सुपरीटेंडेंट मैथोडिस्ट चर्च ने की, मुख्य वक्ताओं मे प्रोफ़ेसर डाक्टर दीपिका गुड़िया, अजीज कुरैशी साहब, संदीप सहगल, मयंक शर्मा, पी पी आर्या, रहे। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में कुछ नेताओं और संगठनों के द्वारा अपने बयानों से विभाजनकारी शक्तियों को हवा दी जा रही है जिसके कारण समाज में वैमनस्य, परस्पर अविश्वास फैलाया जा रहा है । हम सभी को मिलकर उन शक्तियों को कमजोर करने की आवश्यकता है। समाजसेवी और शिक्षाविद डॉक्टर डॉ दीपिका गुड़िया ने कहा कि यह देश, प्रेम और बंधुत्व की गंगा जमुनी तहजीब का देश है और हम सभी मिलकर उन शक्तियों के विरुद्ध खड़े हैं जो विभाजनकारी राजनीति पर काम करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं रिवररेंट बॉबी मसीही जी ने कहा कि हम सभी को प्रेम बंधुत्व और एकता की मिसाल कायम करके एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देखा था, ये मिशन ही सबसे पवित्र मिशन है।कार्यक्रम का संचालन द एलीट क्लब के अध्यक्ष नदीम अख़्तर जी ने किया तथा मुख्य रूप से एलीट क्लब के महासचिव एडवोकेट अली अनवर, उपाध्यक्ष राशिद अंसारी, उपाध्यक्ष मिर्जा नदीम बेग, कोषाध्यक्ष नौशाद अली, आलमगीर, VAH के हसनैन खतीबी, फैजान मलिक, दानिश चौधरी, शोएब मलिक, आसिफ रज़ा, मुजीब अहमद एडवोकेट, मारूफ सिद्दीकी, असरार अहमद एडवोकेट, शोएब रॉय, मोनिश आशी, शहजाद रॉय एडवोकेट, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद नदीम, साहिल रज़ा, असमी पैलेस के दानिश चौधरी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
