मुरादाबाद। भोजपुर थाना परिसर में गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधी जी के विचारों को बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांधी जी एक गीत को गाया करते थे। रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम ईश्वर अल्लाह तेरो नाम सबको सम्मति दे भगवान अगर लोग गांधी जी के बताएं रास्ते पर चलने लगे तो भेदभाव ऊंच-नीच सब खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि ईश्वर को चाहे अल्लाह के नाम से पुकारा जाए चाहे भगवान के नाम से पुकारा जाए हम सभी एक ही ईश्वर की पूजा करते हैं और एक ही है। चाहे लोग किसी भी जाति के हो चाहे किसी भाषा के बोलने वाले हो इस धरती पर रहने वाला हर एक व्यक्ति एक ईश्वर को मानता है केवल उसके नाम अनेक है ऐसा ही उनका कहना है कि लोगों को सद्बुद्धि मिले। जिससे कि वो गलत रास्ते को त्याग कर सही रास्ता चुने। इस दौरान एसआई राजनाथ सिंह एसआई ओमकार सिंह एसआई अनिल कुमार एसआई दिनेश कुमार एसआई महेशचंद एसआई संजय कुमार एसआई सौरभ कुमार एसआई अजय दुबे हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार अनुज कुमार दीपक राठी प्रवेश कुमार अतुल यादव मुकेश कुमार लखविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
