सितारगंज। पुलिस ने स्मैक तस्करी में लिप्त दो आरोपियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से 77.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस पर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया।कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि उनके नेतृत्व में एसएसआई हरविंद्र कुमार, एसआई इंदर सिंह ढैला ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मिनी ट्रक एसोसिएशन सिडकुल रोड के पास से बाइक सवार विडौरा मझोला थाना नानकमत्ता निवासी मांग सिंह और शक्तिफार्म नंबर चार निवासी गौतम विश्वास को धर दबोचा। तलाशी लेने पर मांग सिंह के कब्जे से 47 ग्राम और गौतम के कब्जे से 30.90 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बाइक को सीज कर दिया गया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com