रिपोर्टर आसिफ सैफी

मुरादाबाद विजिलेंस की टीम ने एक श्रम प्रवर्तन अधिकारी को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। विजिलेंस की बरेली यूनिट ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुरादाबाद के जिला पंचायत परिसर में बने श्रम विभाग के कार्यालय में पहुंची टीम ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को घूस ‘लेते रंगे हाथों धर दबोचा। हुए मंगलवार को बरेली से विजिलेंस की एक टीम मुरादाबाद पहुंची। टीम को श्रम विभाग के अधिकारी द्वारा घूस लिए जाने की सूचना मिली थी। टीम ने लेबर डिपार्टमेंट के ऑफिस पहुंचकर पॉजिशन ले ली। श्रम विभाग के श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती को कवर करते हुए उन पर नजर रखना शुरू कर दी। जैसे ही उन्होंने घूस की रकम ली, पहले से मुस्तैद टीम ने उन्हें धर दबोचा। पता चला है कि एक पेट्रोल पंप का निरीक्षण करने के बाद श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालक से 50 हजार रुपये की घूस मांगी थी। पकड़े जाने के बाद सुभाष भारती ने हंगामा किया। टीम उन्हें पकड़कर कार्यालय से बाहर निकली और अपने साथ में कार में ले गई। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पेट्रोल पंप संचालक से मांगी थी घूस

विजिलेंस एएसपी अरविंद कुमार यादव ने मीडिया से कहा कि, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में केस केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र में लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्थित रिलायंस वीपी मोबिलिटी लिमिटेड नाम से पेट्रोल पंप है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुभाष भारती ने शिकायत मिलने पर पेट्रोप पंप का निरीक्षण किया था। इसमें कई खामियां पाए जाने पर रिपोर्ट बनाकर आपत्तियां लगा दी गई थीं। इन आपत्तियां का निस्तारण करने के लिए पेट्रोल पंप संचालक से 50 हजार की रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता से कहा कि वह मांगे गए पैसे देते हैं तो रिपोर्ट खत्म कर दी जाएगी। पंप संचालक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की थी। इसके बाद यह कार्रवाई हुई।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com