मुरादाबाद। मंगलवार को भोजपुर थाने में आगामी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक अयोजित हुई। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने कहा कि आगामी ईद मिलादुलनबी के त्यौहार को आपसी भाईचारे के साथ मानने कि अपील की। ताकि लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द बने रहे। शहर इमाम मौलाना हनीफ मिस्वाही ने आगामी ईद मिलादुलनबी के जुलूस को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में निकालने के लिए क्षेत्र के लोगों से गुजारिश की हैं। इस दौरान बैठक में 28 सितंबर को निकलने वाले जुलूस के रूट पर चर्चा की गई। थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा ने पीस कमेटी के सदस्यों से अनुरोध किया कि जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से विभिन्न क्षेत्रों से निकाला जाए एवं किसी भी सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्यवाई की जायेगी। इस मौके पर थाना प्रभारी अमरनाथ वर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर रविन्द्र नैन, एसआई राजनाथ सिंह, एसआई अनिल गोस्वामी, एसआई दिनेश कुमार ,हेड कांस्टेबल सुखनंदन गंगवार, अतुल यादव ,चेयरमैन पुत्र अर्शमान, अफजाल अहमद एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन कांता, गुलाम मोहम्मद, नईम प्रधान, गुलाम गौस, आरिफ प्रधान, मुजफ्फर प्रधान, मुबारिक प्रधान, आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहें।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
