21 सितंबर की रात पाबौ से 200 मीटर आगे एक कार नयार नदी में समा गई थी। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन ही एक युवक का शव बरामद कर लिया था, जबकि उसके चार साथी लापता थे। पौड़ी के पाबौ में हुई कार दुर्घटना में लापता चार युवकों में एक युवक का शव पुलिस ने पांचवें दिन नायर नदी से बरामद कर लिया है। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। जबकि तीन अन्य युवकों का अभी तक तक पता नहीं चल सका।

दरअसल, 21 सितंबर की रात पाबौ से 200 मीटर आगे एक कार नयार नदी में समा गई थी। इस दौरान पुलिस ने घटना वाले दिन ही एक युवक का शव बरामद कर लिया था, जबकि उसके चार साथी लापता थे।पांच दिन से पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस के जवान युवकों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। सोमवार को फिर नायर नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान टीम ने एक शव बरामद किया।

शव की शिनाख्त के लिए लापता युवकों के परिजनों को बुलाया गया। जिन्होंने मृतक की पहचान अमनदीप निवासी चिपलघाट के रूप में की। पाबौ चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। तीन अन्य युवकों की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com