स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। स्कूल से छुट्टी होने के बाद छात्र घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। एम्स चौकी प्रभारी मनवर सिंह नेगी ने बताया कि छात्र सिद्धार्थ कैंतुरा गंगानगर हनुमंतपुरम का रहने वाला था। वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर पहुंचा। जिसके बाद सिद्धार्थ ने ट्यूशन जाने से मना कर दिया और वह टीवी देखने लगा। इस दौरान पिता ने सिद्धार्थ को ट्यूशन जाने के लिए दबाव बनाया। जिससे नाराज होकर सिद्धार्थ अपने कमरे में चला गया। कुछ देर तक सिद्धार्थ के कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजन कमरे में पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। रोशनदान से झांक कर देखा तो बेटा पंखे से लटका हुआ दिखाई दिया। दरवाजा तोड़कर परिजनों ने बेटे को फांसी के फंदे से नीचे उतरा और उसे लेकर एम्स पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
