मुरादाबाद। कोतवाली कटघर क्षेत्र में बीते माह की 29 तारिख को मुस्लिम डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र मौ० हारून को बंधक बनाकर पीटने, मुंडन करने, मुंह काला करने व मुंह में पेशाब आदि कृत्य करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए मृतक के भाई फारूक अहमद ने दो सितंबर को कोतवाली कटघर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने दो युवतियों(सगी बहनें) व 12 नामदर्ज जिसमें फारूक, इकराम, जिशान सैफी, मुशर्रफ (हेड कांस्टेबल पुत्र), अजीम (प्रधानपुत्र गोविंदपुर), समीर चौधरी, फैसल, अमन उर्फ मुकर्रम, गुडडू (डेयरी वाला देवापुर), सुहैब पलटन, गुलफाम (प्रधान प्रतिनिधि देवापुर), तालिब (पूर्व प्रधान पुत्र बरवारा मझरा) व एक अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें पुलिस ने एक युवती एवं उसके पिता इकराम एवं हेड कांस्टेबल का मुशर्रफ पुत्र यामीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। परिजनों का आरोप है कि करीब तीन सप्ताह हो चुके हैं लेकिन 15 आरोपियों में से सिर्फ तीन आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और शेष आरोपी पुलिस की गिरफ्त से कोशो दूर हैं। मृतक के भाई फारूक अहमद ने सैकड़ों पत्रकारों के साथ डीआईजी मुरादाबाद से मिलकर एवं प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने की मांग की है। साथ ही पीड़ित ने अपने परिवार को जान का खतरा बताया है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com