काशीपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ने अपने अनेक साथियों के साथ देहरादून पहुंचकर प्रदेश के यशस्वी एवं युवा हृदय सम्राट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके 48 वे जन्मदिन पर 48 किलो का लड्डू भेंट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामनाएं की।

श्री बाली अपने साथियों के साथ सजी हुई गाड़ी पर 48 किलो का लड्डू लेकर जब मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो लड्डू देखकर सभी दंग रह गए। श्री बाली ने मुख्यमंत्री को गले लगा कर उन्हें 48 में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी ।लड्डू देखकर मुख्यमंत्री भी भाव विभोर हो गए। श्री बाली के साथ भाजपा महिला प्रकोष्ठ की आईटी सेल की प्रदेश संयोजक प्रिंसी रावत, गगन कांबोज, बिट्टू राणा,रविंद्र राणा, सूरज कांबोज, प्रधान मोहित शहरावत, पवित्र शर्मा ,प्रतीक अग्रवाल ,अजय वीर यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे। जिस सजी हुई गाड़ी में यह लड्डू रखा हुआ था उसके साथ चल रहे कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था।चारों ओर पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लग रहे थे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com