उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा आज काशीपुर पहुंचे जहां उन्होंने काशीपुर काँग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारी और निकाय चुनाव समय पर ना कराये जाने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाएं उन्होंने भाजपा पर बागेश्वर चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि बागेश्वर चुनाव के दिन 5 तारीख को सरकार ने विधानसभा के सत्र में शोक प्रकट करके उसका लाइव प्रसारण किया। परंतु बागेश्वर की जनता ने दिखा दिया है कि अब जनता जाग चुकी है। जिसका संकेत है कि सत्ता के दुरुपयोग के बावजूद सत्ता पक्ष का उम्मीदवार बहुत ही कम अंतर से जीता है उन्होंने कहा कि तमाम कवायद के बावजूद बीजेपी वोट बैंक नहीं बढ़ा पाई. उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बताया कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों को कांग्रेस लगातार उठा रही है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
