मुरादाबाद! सोमवार को कटघर थाना क्षेत्र की काशीपुर तिराहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओम शुक्ला को एसएसपी हेमराज मीणा द्वारा अगस्त माह का सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी चुना गया है उप निरीक्षक ओम शुक्ला ने कटघर थाना क्षेत्र की काशीपुर तिराहा चौकी पर रहकर उत्कृष्ट कार्य किए हैं! जिससे थाना कटघर पुलिस के लिए जनता में पुलिस के प्रति विश्वास बड़ा है तथा उप निरीक्षक ओम शुक्ला के इस उत्कृष्ट कार्य से पुलिस विभाग के अन्य पुलिस कर्मियों को भी अपने-अपने क्षेत्र में अपना प्रदर्शन बेहतर करने की प्रेरणा मिली है काशीपुर तिराहा चौकी पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं का निस्तारण उप निरीक्षक ओम शुक्ला ने बड़े ही गुणवत्ता के साथ किया है जिसके लिए उन्हें अगस्त माह का सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी चुना गया है चौकी प्रभारी ओम शुक्ला का व्यवहार फरियादियों के प्रति बहुत ही अच्छा रहा हैI चौकी प्रभारी का कहना है कि दिए गए सम्मान से उनका हौसला बड़ा हैI तथा वे अपने कार्य को ईमानदारी निष्ठा के साथ करते रहेंगे! तथा उनकी कोशिश रहेगी की फरियादियों को इंसाफ मिले

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
