रिपोर्टर आसिफ सैफी
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव फिरासत हुसैन गामा और पत्रकार अरहम अली 25 अगस्त शुक्रवार को रामपुर जा रहे थे तभी मुंडापांडे स्थित फ्लाईओवर पुल पर एक्सीडेंट हो गया था जिसमें वरिष्ठ सपा नेता फिरासत हुसैन गामा के गंभीर चोट आई थी बाइक पर साथ बैठे पत्रकार अरहम अली ने आनंद-फानन में रामपुर स्थित सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया, हालत ज्यादा गंभीर होने सपा नेता को मुरादाबाद के लिए रेफर कर दिया फिरासत हुसैन गामा को कांठ रोड स्थित फोटोन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया जहां पर अभी उनका इलाज चल रहा है
एक्सीलेंट की सूचना मिलने पर सपा नेता के परिजन एवं समर्थकों में हड़कप मच गया था जिसके बाद फोटोन हॉस्पिटल के बाहर समर्थकों का देखने के लिए जमावड़ा लग गया।
तो वहीं देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद आजम खा अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर से सपा नेता फिरासत हुसैन गामा का हाल-चाल जाना और घटना पर दुख जताया
तो वही अस्पताल के डॉक्टरो का कहना है अब पहले से फिरासत हुसैन गामा की हालत मे सुधार है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
