(नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा व जिला प्रभारी अरविंद यादव के नेतृत्व में काशीपुर में समाजवादी पार्टी की विशाल बैठक हुई संपन्न)__समाजवादी पार्टी की आज काशीपुर में लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह में विशाल बैठक आयोजित की गई बैठक में समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा व जिला उधम सिंह नगर के समाजवादी पार्टी के प्रभारी अरविंद यादव सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर नवीन दायित्व मिलने पर उनका स्वागत किया इस दौरान समाजवादी पार्टी में काशीपुर से कद्दावर नेता सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, समाजवादी पार्टी के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी की घोषणा की गई इस दौरान समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष द्वारा मोहम्मद नहीं चौधरी को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वह शमशाद हुसैन को काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष अलीम खान को काशीपुर विधानसभा उपाध्यक्ष हसीन मलिक को जसपुर ब्लॉक अध्यक्ष इब्ने हसन को जिला सचिव वह राजविंदर कौर को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई कार्यक्रम के संबोधन में समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी अरविंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कारवां दिन प्रतिदिन उत्तराखंड में बढ़ रहा है वह नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी ताल ठोक एगी इस दौरान उन्होंने सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू के साथ आए सभी साथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा की जिला उधम सिंह नगर में प्रत्येक सप्ताह समाजवादी पार्टी की विशाल बैठक हर विधानसभा में आयोजित की जाएगी अवैध समाजवादी पार्टी का बढ़ता कारवां के नाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा की काशीपुर के अंदर समाजवादी पार्टी द्वारा सत्ता के नेताओं को नींद से जागने का भी कार्यक्रम चलाया जाएगा इस दौरान कार्यक्रम में कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद नाजिम सैफी द्वारा किया गया कार्यक्रम में उपस्थित रहे समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष सैयद उस्मान अली डॉक्टर जमील सरदार परमिंदर सिंह सरदार बलकार सिंह नावेद अहमद विकी बथला, उमेश चौहान राजविंदर कौर , अतीक सलमानी, दिवाकर राजू नफीसा बेगम, अमृतपाल, सिंह मौजूद रहे, कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर सरदार अमरदीप सिंह सिद्धू ने कहा की समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें युवाओं का उचित सम्मान होता है अन्य पार्टियों में युवाओं को सिर्फ पीछे की पंक्ति में बैठा कर उनका शोषण किया जाता है एक समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो निरंतर युवाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती है,

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com