कोटद्वार में एक कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोगों को बचा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास एक बुजुर्ग की पहाड़ी से फिसने से मौत हो गई। कोटद्वार में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से गहरी खाई में गिरे घायलों को रेस्कयू कर सकुशल निकाला गया। वहीं दूसरी तरफ यमुनोत्री हाईवे के पास पहाड़ी के फिसलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई।
शुक्रवार को कोटद्वार में बैजरो जोगीमढी मोटर मार्ग पर मूसा बैंड से कार अनियंत्रित होकर लाक्षी गदेरे मे गिरी। इस हादसे में तेजपाल चंद (54) निवासी जोगीमढी की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य घायलों को 108 सेवा से बैजरो अस्पताल ले जाया गया।
घायल व्यक्तियों का नाम पते:-
-प्रताप सिंह पुत्र गोविंद सिंह (उम्र 55 वर्ष), निवासी-मटकुंड, पट्टी-सावली, थाना थैलीसैंण, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
-अनिरुद्ध पुत्र मुकेश गौड़ (उम्र-21 वर्ष), निवासी ग्राम-सिरौली, थाना धुमाकोट जनपद पौड़ी गढ़वाल।
मृतक व्यक्ति का नाम पता:-
तेजपाल सिंह पुत्र राजेश सिंह (उम्र-51वर्ष), ग्राम मटकुंड, पट्टी-सावली थाना थैलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
