काशीपुर। नगर में जलभराव की समस्या एक ऐसी समस्या बन चुकी है जो कि खत्म होने का नाम नहीं ले रही। चुनाव के समय सारे के सारे जनप्रतिनिधि आकर वादा कर जाते हैं कि यह समस्या अब जरूर दूर होगी। लेकिन काशीपुर के फ्लाईओवर के पास स्टेशन रोड का हाल कुछ और ही कहता नजर आता है। बारिश के कारण ये पूरा रोड जलमग्न हो जाता है। आने जाने में लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी इन जैसी समस्याओं पर कोई गौर नहीं कर रहे हैं। पानी भरने से सांप, कीड़े मकौड़े और तमाम बीमारियों का खतरा पैदा हो जाता है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com