मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में 15 अगस्त तक के सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से उत्तराखंड में 15 अगस्त तक के सतर्क रहने की सलाह दी गई है। नैनीताल, चंपावत, उधम सिंह नगर, और पौड़ी में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की आशंका जताई गई है।
दून जिले में हुई सामान्य से 11 फीसदी अधिक 142.6 एमएम वर्षा
बीते कुछ दिनों से प्रदेशभर में हो रही बारिश लोगों को खूब सता रही है। आंकड़ों पर नजर डाले तो प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 24 फीसदी अधिक बारिश हुई है। सबसे अधिक बागेश्वर जिले में 235.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 308 फीसदी अधिक है।
जबकि देहरादून जिले में 142.6 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 11 फीसदी अधिक है। जबकि उत्तरकाशी जिले में सबसे कम 22.2 एमएम बारिश हुई, जो सामान्य से 78 फीसदी कम है।
दून के कुछ इलाकों में भारी बारिश
देहरादून जिले के कुछ इलाकों में तेज गर्जन और बिजली चमकने के साथ भारी से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
