गृहमंत्री अमित शाह को पिछले काफी वक्त से सेहत से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में अमित शाह को एक बार फिर से दिल्ली में एम्स में भर्ती करवाया गया है. देर रात 11 बजे गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर एम्स में भर्ती किया गया है.

पिछले दिनों गृहमंत्री अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. हालांकि इलाज के कारण कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद गृहमंत्री अमित शाह को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था. वहीं अब अमित शाह को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है. अमित शाह को शनिवार को रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया है.

वहीं सूत्रों का कहना है कि कोरोना वायरस से उबरने के बाद अमित शाह सांस लेने में समस्या का सामना कर रहे हैं. एम्स के एक सूत्र ने कहा, ‘यह बेहतर होगा कि कुछ वक्त के लिए अमित शाह अस्पताल में रहें, जहां निगरानी में रखकर उनका इलाज हो सके.’ फिलहाल अमित शाह को एम्स में कार्डियो न्यूरो टॉवर में भर्ती कराया गया है.

कोरोना से हुए थे संक्रमित

बता दें कि इससे पहले अगस्त के महीने में गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां डॉक्टर्स की टीम ने उनका इलाज किया. करीब दो हफ्ते में अमित शाह ने कोरोना को मात दी और 14 अगस्त को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी. 

हालांकि इसके कुछ दिन बाद ही अमित शाह की सेहत फिर बिगड़ गई और उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था. तब उन्हें हल्के बुखार की शिकायत थी. जिसके बाद एम्स में उनका इलाज हुआ. करीब 12 दिन के इलाज के बाद उन्हें एम्स से डिस्चार्ज किया गया था. हालांकि अब एक बार फिर से अमित शाह की सेहत बिगड़ गई है और उन्हें एम्स में भर्ती किया गया है.

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com