काशीपुर। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया कि बीती 4 मई को मणिपुर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण एवं बर्बरता पूर्ण घटना की ओर आकर्षित करती है। मणिपुर में महिलाओं के साथ जो घटना घटित हुई है वह मानवता को शर्मसार करने वाली है । केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार ने इतनी बड़ी मानवीय त्रासदी को मूकदर्शक बनकर होने दिया, जिसने मणिपुर के नाजुक सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है , साथ ही मणिपुर हिंसा ने दूसरे पूर्वोत्तर राज्यों में भी तनावपूर्ण स्थिति पैदा कर दी है, उन्होंने कहा कि बड़े अफसोस की बात है कि मणिपुर में बढ़ रहे संवैधानिक संकट पर संसद के दोनों सदनों में कोई चर्चा नहीं हुई और ना ही देश के प्रधानमंत्री जी ने सदन की कार्यवाही में शामिल होकर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि मणिपुर नरसंहार से उत्पन्न संकट पर राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यकर्ता भारत सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु अपनी मांगे रखता है। उन्होंने अपनी मांगों में कहां की मणिपुर में सरकार को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तथा माननीय सर्वोच्च उच्च न्यायालय के वर्तमान न्यायधीश की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाए जिससे मणिपुर नरसंहार की निष्पक्ष जांच हो सके, उन्होंने कहा कि मणिपुर में महिलाओं, आदिवासी, दलितों तथा गरीबों के साथ हो रहे उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, अंत में उन्होंने कहा कि मणिपुर हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। इस दौरान चौधरी हर्ष भान सिंह ने कहां की पूरे प्रदेश व देश में भय का माहौल है, बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, कानून नाम की कोई चीज नहीं है, उत्तराखंड की सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। अगर यही हालत रही तो प्रदेश पूरी तरह से तबाह हो जाएगा। प्रदेश में गरीब मजदूर वह मजलूमो की आवाज उठाने वालों को भी दबाया जा रहा है। प्रदेश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है, कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, लगता है प्रदेश में सरकार विफल हो चुकी है। उन्होंने कहा हम पूरी तरह से देश व प्रदेश में भाजपा सरकार का विरोध करते हैं, अगर यही हालत रही तो राष्ट्रीय लोक दल उत्तराखंड पूरे प्रदेश में धरने प्रदर्शन करने को बाध्य होगी जिसकी स्वयं जिम्मेदारी उत्तराखंड सरकार की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय लोक दल के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष चौधरी हर्षभान सिंह, हाजी रहा सत हुसैन, हाजी एहसान, फारूक अली, नवाब जान, शेर अली, हरिओम शर्मा, दीपक राजपूत , गुरताज सिंह, मोहित कुमार , इरफान सैफी हरीश जुयाल तथा मनोज नेगी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com