वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पीसीसी सदस्य श्रीमती इंदु मान ने कहा कि मणिपुर के घटनाक्रम से देश साख को बट्टा लगा है। यह घटना आत्मा को झकझोरने वाली, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं शर्मसार करने वाली है। बताया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ नेताओं को कटघरे में खड़ा किया।
उत्तराखंड सरकार की पूर्व राज्य मंत्री श्रीमती इंदु मान ने कहा कि मार्च के माह से मणिपुर जल रहा है और 4 मई को महिलाओं को एक भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाना व खुलेआम सामूहिक बलात्कार वाली घटना ने भारत की आधी आबादी की आत्मा को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि वीडियो में वायरल तस्वीरों को देखकर बिल्कुल भी यह नहीं लगता है कि यह विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत के किसी प्रदेश की हो सकती हैं।
श्रीमती इंदु मान ने कहा कि अफसोस का विषय है कि इस शर्मसार घटना पर हमारे देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री या अन्य भाजपा के नेता सामने आकर इसकी निंदा नहीं कर रहे। केंद्र के कैबिनेट में बैठी महिला मंत्रियों को चाहिए कि मणिपुर जाकर पीड़ितों की पीड़ा का संज्ञान लें तथा उनको न्याय का आश्वासन दें।
श्रीमती इंदुमान ने कहा कि इस तरह की घटना पर सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
इंदु मान ने आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर ऐसे कौन से कारण है कि सरकार के नुमाइंदे इस शर्मसार करने वाली घटना पर खामोश है। उन्होंने कहां की यह आश्चर्यजनक बात है। इस तरह की घटना पर ढाई महीने से प्रधानमंत्री बिल्कुल चुप हैं और देश के मुख्य न्यायाधीश को स्वत: संज्ञान लेने की बात कहनी पड़ती है। उन्होंने मणिपुर सरकार को तत्काल भंग करने की मांग की।
उन्होंने आगे कहा कि भारत में आदिकाल से ही नारी को विशेष सम्मान का दर्जा दिया जाता रहा है, ऐसे देश में आज नारियों को निर्वस्त्र घुमाना मणिपुर में अलोकतांत्रिक जंगलराज का गवाह है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
