(रहमान अली रिपोर्ट) ठाकुरद्वाराl व्यापार मंडल ने सभी दुकानदारो को जानकारी देते हुए कहा कि इस वर्ष इलेक्ट्रॉनिक कांटो की प्लेटों पर ही मोहर लगेगी लोहे के बट दंडी एवं मीटर पर मोहर नहीं लगेगी अभी कैंप की तिथि नहीं आई है बाट माप विभाग के अधिकारियों ने शीघ्र तारीख देने का आश्वासन दिया हैl व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल ने दुकानदारों से वार्ता करते हुए बताया कि कुछ अनाधिकृत व्यक्ति नगर व क्षेत्र में घूम कर दुकानदारों को कह रहे हैं कि इस वर्ष कैंप नहीं लगेगा हम जिले से मोहर लगवा कर लाएंगे जिसकी एवज में सरकारी फीस से काफी अधिक पैसा मांग रहे हैंl जिसका व्यापारी विरोध कर रहे हैं उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि भाइयों से कि जब तक अधिकृत रूप से सरकारी कैंप ना लगे तब तक किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को पैसा एवं अपनी प्लेट ना दें तथा ऐसे व्यक्तियों के दुकान पर आने पर दुकानदार मिलकर उन्हें रोके तथा इसकी सूचना व्यापार मंडल एवं पुलिस प्रशासन को दें ताकि दुकानदारों का पैसा व्यर्थ ना जाए और फर्जी लोगों से बचा जा सके व्यापार मंडल आपको आश्वासन दिलाता है कि शीघ्र ही विभाग से तारीख लेकर शहर में प्रचार करा दिया जाएगा तथा कैंप में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए समय भी अधिक दिलवाने की कोशिश की जाएगी सभी व्यापारी सतर्क रहेंl इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष ठाकुरद्वारा संजीव सिंघल व मयंक सिंघल जिला संयोजक आदि व्यापारी मौजूद रहेंl

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
