कुंडा। उधम सिंह नगर में अवैध नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान आपरेशन क्रेक डाउन एवं वारण्टियों ,संदिग्धों की धरपकड़ व अवैध मादक पदार्थो की अवैध तस्करी रोकथाम हेतू चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर व श्रीमान पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के निर्देशन में तथा थानाध्यक्ष थाना कुण्डा के नेतृत्व में थाना कुण्डा पुलिस द्वारा दिनांक 18/06/23 को अभियुक्त मौ0 फैजान पुत्र अनीस अहमद निवासी मौहल्ला अल्ली खाँ काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उर्म 23 वर्ष को 05.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तथा अवैध स्मैक परिवहन में प्रयुक्त मो0सा0 सं0 UK18-G-8026 के साथ बैलजुडी चौराहा मण्डी चौकी से गिरफ्तार किया गया है । उ0नि0 मनोहर चन्द चौकी प्रभारी मण्डी की फर्द बरामदगी के आधार पर अभियुक्त मौ0 फैजान उपरोक्त के विरूद्व थाना कुण्डा पर मु FIR NO 156/23 धारा 8/21/60 NDPS ACT के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के रिमाण्ड हेतू माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उपरोक्त अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1-SHO दिनेश सिंह फर्त्याल
1-उ0नि0 मनोहर चन्द
2-कानि0 243 गिरीश पाटनी
3-कानि0 805 हरीश प्रसाद
बरामद माल
1-अभियुक्त मौ0 फैजान पुत्र अनीस अहमद निवासी मौहल्ला अल्ली खाँ काशीपुर जनपद उधम सिंह नगर उर्म 23 वर्ष 05.12 ग्राम अवैध स्मैक व मो0सा0 सं0 UK18-G-8026
आपराधिक इतिहास
FIR NO -302/22 धारा 8/21 NDPS ACT चालानी थाना कुण्डा
FIR NO-156/23 धारा 8/21/60 NDPS ACT चालानी थाना कुण्डा
FIR NO- 432/21 धारा 8/22 NDPS ACT चालानी थाना काशीपुर

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
