काशीपुर । कुंडेश्वरी रोड पर सिंचाई विभाग की अंडर ग्राउंड द्रोणा सागर राज नहर भारी बरसात के चलते बैठ गई, इसको देख वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया जा रहा है की इस रोड पर भारी लोडेड वाहन गुजरते हैं, इसी के साथ ही स्कूली वाहन भी इधर से गुजरते हैं, यह नहर भारी बरसात के चलते बैठ गई, जिसमें लगभग 15 फुट गहरा गड्ढा बन गया। एतियात के तौर पर पुलिस के आला अधिकारियों ने वाहन को डायवर्ट कर इस स्थान पर पुलिसकर्मी लगाए हैं। प्रत्येकदर्शी सरफराज ने बताया कि इस रोड से काफी भारी वाहन गुजरते हैं, सिंचाई विभाग को पहले ही इस तरीके की नहरों का संज्ञान लेना चाहिए था, लेकिन कोई भी विभाग समय रहते कार्य नहीं करता जब ऊपर ऑन पड़ती है तब उसका संज्ञान लिया जाता है। इसी के साथ ही उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह से वार्ता की गई तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहां की मामला उनके संज्ञान में है संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है जल्द ही इसका कार्य कराया जाएगा और भारी वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com