पहाड़ों मे लगातार हो रही बारिश और तुमरिया डैम से छोड़े गए पानी से रामगंगा ढेला नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी कई गांवों में घुसने लगा है। रामगंगा के किनारे व खादर में बसे करीब एक दर्जन गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। और खेतों में जलभराव होने से फसल नष्ट होने की कगार पर है। सेहल स्थित रेलवे अंडरपास में जलभराव होने के कारण यातायात बंद हो गया है।
लालूवाला मिलक की पुलिया पर सड़क में गहरा गड्ढा होने पर रास्ता बंद हो गया है जबकि ग्राम वासियों ने लोहे के गार्डन पर फंटी रखकर रास्ता बनाया पानी का जलस्तर इतना बढ़ गया कि लालूवाला से पीपलसाना तक सड़क पर पानी ही पानी है
रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे गांवों के लोगों की नींद उड़ गई है। लगातार बारिश होने से रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रामगंगा का पानी खेतों में घुस गया है जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सैकड़ों किसानों की फसलें तबाही कगार पर हैं। इसके अलावा ढेला नदी के उफनने से भोजपुर क्षेत्र के गांव लालूवाला के चारों तरफ पानी ही पानी है इसके अलावा! अहमदपुर, बसावनपुर, गनीमत नगर, अक्का, शाहपुर, घोसीपुरा, इस्लामनगर, मंसूरपुर, मकसूदपुर, पीपलसाना, रुस्तमपुर तिगरी, महमूदपुर तिगरी, आदि गांवों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं।
भोजपुर से आसिफ सैफी की रिपोर्ट ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
