पर्यटक कार से नैनीताल की ओर ज रहे थे, तभी अचानक उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस दौरान दो लोगों की जान चली गई। कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। प्रिया बैंड पर यूपी के पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, पांच लोग घायल हो गए। घायलों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 11 बजे गोरखरपुर के परिवार के सात लोग कार संख्या up51z1829 से नैनीताल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान अचानक प्रिया बैंड पर उनकी कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी
दोनों भाईयों की गई जान
हादसे में राहुल श्रीवास्तव(35) व राजीव श्रीवास्तव(30) पुत्र प्रेमचंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, हादसे की सूचना पुलिस को सुबह मिली। सूचना मिलते ही टीम ने मृतकों व घायलों को गहरी खाई से निकाला। साथ ही मृतकों का पंचनामा भरकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।
ये हुए घायल
- आकाश श्रीवास्तव(22) पुत्र अरविंद श्रीवास्तव।
- रानी (52)पत्नी प्रेमचंद।
- शालू पत्नी(30) राहुल श्रीवास्तव
- प्रेमचंद (56)
- मिष्ठी(ढाई वर्ष) पुत्री राहुल श्रीवास्तव

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
