नगर के महाराणा प्रताप चौक पर नगर निगम द्वारा स्थापित 135 फुट ऊंचे ऐतिहासिक राष्ट्रीय ध्वज का रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री एवं नैनीताल उधम सिंह नगर लोक सभा के सांसद अजय भट्ट द्वारा लोकार्पण किया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने उनके काशीपुर पहुंचने पर जोरदार फूल माला डालकर स्वागत किया। इस अवसर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि काशीपुर में पहली बार 135 फुट का तिरंगा झंडा फहराया गया। यह हमारी आन बान शान का प्रतीक है। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां की जो मेयर हैं श्रीमती उषा चौधरी जी को मैं अपनी ओर से बहुत बहुत बधाई देता हूं उन्होंने बहुत अच्छे कार्य किए हैं निगम मत से हम लोगों ने इसको बनाने की ठानी थी और आज उसको पूरा करके जनता को समर्पित भी कर दिया है मैं पूरे काशीपुर वासियों को बधाई देता हूं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com