(सगीर चंकी पांडे ठाकुरद्वारा मंडल क्राइम रिपोर्टर)
कोहड़ौर क्षेत्र के गहरौली (शाहपुर) के रहने वाले बालकृष्ण शुक्ल के पुत्र सुनील शुक्ल का चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुनील के पिता का नाम बालकृष्ण शुक्ल और माता का नाम कर्मा देवी है।सुनील के पिता एक किसान हैं और उनकी मां एक कुशल गृहिणी हैं।सुनील की प्रारंभिक शिक्षा कोहड़ौर बाजार स्थित श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कॉलेज से आरम्भ हुई।जहां उन्होंने अपनी मेहनत लगन व परामर्श बरकरार रखते हुए अपने सपनों को किया सहकार सुनील कुमार ने 2006 में उन्होंने हाईस्कूल और 2008 में इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण की।उसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए इलाहाबाद चले गए।जहाँ पर वो स्नातक की शिक्षा पूर्ण कर सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए।और लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2018 में उनका चयन श्रम प्रवर्तन अधिकारी के पद पर हुआ जिसका परिणाम शुक्रवार को जारी हो गया।छात्र के चयन की खबर मिलते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी।सुनील की इस कामयाबी पर क्षेत्रवासियों व रिश्तेदारों ने उनके साथ ही उनके परिजनों को हार्दिक बधाइयां दी।इसके अलावां छात्र के चयन पर श्री जगतपाल रंगनाथ द्विवेदी इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य धवल द्विवेदी ने बताया कि सुनील शुक्ल हमारे विद्यालय का मेधावी छात्र था।बचपन से ही छात्र का सपना पढ़-लिखकर अधिकारी बनने का था।और जिसे उसने अपने अथक परिश्रम और लगन के साथ पढ़ाई करके हासिल कर लिया।मैं अपने प्रिय शिष्य सुनील शुक्ल को उसकी इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देता हूँ एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
