बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव 2024 में जुटने का आह्मवान किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के राज्य व जिला स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर इन राज्यों के राजनीतिक हालात और संबंधित घटनाक्रमों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से तन, मन और धन से लगकर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ने की अपील की है। मायावती ने कहा कि हरियाणा में भाजपा गठबंधन सरकार में मतभेद व आपसी विवाद से वहां की जनता में राजनीतिक अस्थिरता व चुनावी वादाखिलाफी की ज्यादा चर्चा है। ऐसे में संभव है कि वहां विधानसभा चुनाव समय से पहले या फिर लोकसभा चुनाव के साथ ही करा दिए जाएं। इसलिए बसपा के कार्यकर्ता पूरी तैयारी रखें।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com