सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण बदरीनाथ हाईवे बाधित हो गया था, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई। कड़ी मशक्कत के बाद अब हाईवे को खोला जा सका। चमोली जिले के छिनका में अवरुद्ध बदरीनाथ हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल गया है, हालांकि हाईवे के हिल साइड अभी भी टनों मलबा अटका हुआ है। कुछ पत्थर पहाड़ी पर झूल रहे हैं। हाईवे बंद होने पर दोनों ओर से रोके गए वाहनों को गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। चमोली- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका में फिर अवरुद्ध हो गया थाा। सुबह करीब पांच बजे पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण हाईवे बाधित हो गया, जिससे बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब जाने वाले और लौटने वाले तीर्थयात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की आवाजाही रुक गई।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
