हाल ही में पाली को संभाग घोषित करने बाद भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एचजी राघवेंद्र सुहासा ने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानि ओएसडी के रूप में पदभार ग्रहण किया। बुधवार शाम पाली पहुंचने पर सर्किट हाऊस में पुलिस अधीक्षक डॉ गगनदीप सिंगला के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने ऑफिसर ऑन स्पेशल डयूटी पाली में ज्वाइन किया और  एसपी ऑफिस भी गए।

अब पाली में पुलिस की कमान संभालेंगे आईजी
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पाली को संभाग घोषित करने के बाद अब पुलिस विभाग की कमान रेंज आइजी के हाथों में होगी। पाली संभाग में आईजी के पदनाम की जगह फिलहाल ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी यानि ओएसडी के रूप में भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एचजी राघवेंद्र सुहासा को नियुक्त किया है, जिन्होंने बुधवार को पाली में ज्वाइन कर लिया है। 

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com