ऑटो में बैठे इंजीनियर प्रिंस गौतम (25) व ऑटो चालक शाह आलम घायल हो गए। दोनों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रिंस गौतम आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। नई दिल्ली के सीआर पार्क थाना इलाके में सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर पर लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो डिवाइडर से टकरा गया।
ऑटो में बैठे इंजीनियर प्रिंस गौतम (25) व ऑटो चालक शाह आलम घायल हो गए। दोनों को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रिंस गौतम आईसीयू में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीआर पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि ईस्ट ऑफ कैलाश में रहने वाले प्रिंस गौतम इंडिगो एयरलाइंस में इंजीनियर हैं। वह रविवार सुबह ऑफिस जाने के लिए ऑटो में बैठे। फ्लाईओवर पर पीछे से तेज गति से आ रही लेम्बोर्गिनी कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ऑटो डिवाइडर से टकराया और उसके बाद पलट गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सीआर पार्क थानाध्यक्ष रितेश कुमार को वहां लेम्बोर्गिनी कार का मालिक राजबीर सरदाना और उसका दोस्त हिमांशु बत्रा मिले। उसके दोस्त अक्षित, गौरी और एक अन्य मौके से फरार हो गए। सीआर पार्क थाना पुलिस ने मामला दर्जकर लेम्बोर्गिनी कार व ऑटो को जब्त कर लिया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
