प्रेमनगर में एक के आत्महत्या करने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रेमनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं…मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं…। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्रेमनगर विंग नंबर एक से सूचना आई थी कि यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है।
मैं किसी से प्यार के काबिल नहीं हूं…
मंजीत कपड़ों का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
