वैश्विक राजनीति और संयुक्त राष्ट्र में भारत की भूमिका की चर्चा करते हुए मोदी ने यह भी कहा, ‘भारत कहीं उच्च, गहरी और व्यापक स्तर की भूमिका का हकदार है।’’ रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर भारत की भूमिका की आलोचना से जुड़े एक सवाल पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस मामले में तटस्थ नहीं है बल्कि शांति के पक्ष में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर रवाना हो गए। इससे पहले अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत और गहरे हैं। पीएम ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच ‘अभूतपूर्व विश्वास’ है। इसी के साथ पीएम ने चीन के साथ रिश्तों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि चीन के साथ सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बेहद जरूरी हैं।

भारत-चीन के रिश्तों पर क्या बोले पीएम मोदी?
भारत-चीन संबंधों पर मोदी ने कहा, ‘‘सामान्य द्विपक्षीय संबंधों के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता जरूरी है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने, कानून के शासन का पालन करने और मतभेदों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान में हमारा मूल विश्वास है। साथ ही भारत अपनी संप्रभुता और गरिमा की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार और प्रतिबद्ध है।’’

गौरतलब है कि पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में 15 जून, 2020 को भारत और चीनी सेनाओं के बीच संघर्ष हो गया था। यह पिछले पांच दशक में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इस तरह का पहला संघर्ष था और इससे द्विपक्षीय संबंधों में तनाव आ गया था। दोनों देशों के बीच इसके बाद से तनाव कम करने के लिए मंत्री व कमांडर स्तरीय वार्ता हो चुकी है लेकिन अभी तक स्थितियां पूरी तरह सामान्य नहीं हुई हैं।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com