अंद्रीजा ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था। पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी। पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती अंद्रीजा सिंह ने रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। अंद्रीजा ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पहले तो पुलिस ने देर से मुकदमा दर्ज किया, अब जांच में ढिलाई बरती जा रही है। मुख्यमंत्री ने डीजीपी और पुलिस कप्तान को निष्पक्षता से जांच करने के निर्देश दिए। इसके बाद कप्तान ने कैंप ऑफिस में अंद्रीजा सिंह से मिलकर पूरी जानकारी ली।

अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं। इस दौरान उनके पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह ने घर के गेट पर ताला लगा दिया और उन्हें अंदर नहीं जाने दिया। कारण पूछने पर मारपीट करने लगे और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी की थी शिकायत
इस मामले में अंद्रीजा ने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था। पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com