मृतक जवान 5009 एएससी यूनिट जोशीमठ में तैनात था। वहीं घायल जवान 22 जीडीआर जोशीमठ यूनिट में तैनात है। ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाइवे पर सोमवार को बेमर के पास सेना का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से 20 मीटर नीचे पलट गया। जिससे ट्रक चालक जवान की मौत हो गई और सहायक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। नरेंद्रनगर थानाध्यक्ष नदीम अख्तर ने बताया कि घटना दोपहर करीब 12 बजे की है। सेना का ट्रक रुड़की से चावल लेकर उत्तरकाशी हर्षिल जा रहा था। इस दौरान बेमर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। जिससे चालक असलम (36) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल सहायक चालक सर्वर आजम (45) को पीएचसी फकोट में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
