काशीपुर भले ही भारत के अंदर ट्रिपल तलाक को लेकर कानून क्यों न बन गया लेकिन ट्रिपल तलाक के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं और ट्रिपल तलाक का मामला जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर से सामने आया जहां शादी के 12 साल बाद पति ने अपनी पत्नी को ट्रिपल तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया । मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक की दलदल से निजात दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की हिदायत और केंद्र सरकार ने बिल पास कर कर कानून तो पारित कर दिया लेकिन ट्रिपल तलाक के मामले इसके बावजूद भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं जनपद उधम सिंह नगर के काशीपुर से भी एक और ट्रिपल तलाक का मामला सामने आया है जहां शादी के 12 साल बाद महिला को तलाक देकर घर से भगा दिया। एक महिला की शादी 12 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति रिवाज के साथ काशीपुर महेशपुरा मदर कलोनी निवासी दानिश रजा के साथ हुआ था। और शादी के कुछ समय बाद ही दानिश ने दहेज की मांग करना शुरू कर दिया। पहले अपने लिए पल्सर बाइक की मांग की तो दमाद की मांग पर ससुरालियों ने पल्सर बाइक दे दी पीड़ित अंजुम का कहना है कि, मेरे पति दानिश द्वारा दहेज की मांग बढ़ती जा रही थी और मांग ना पूरी होने पर मेरे साथ मारपीट करना गाली गलौज करना शुरू कर दिया था और अब अपनी बहन की शादी करनी है और उसकी शादी के लिए दहेज की मांग मेरे घर वालों से की जा रही है जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया तो मेरे साथ मारपीट की गई। मेरे घर वालों को बुलाकर बेरहमी से पीटा गया जिसके बाद तीन बार तलाक देकर मुझे घर से धक्के देकर भगा दिया, बरहाल पीड़िता ने पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगा कि अंजुम को न्याय मिल पाता है या नहीं। लेकिन पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच करनी होगी ताकि कोई निर्दोष सलाखों के पीछे ना जाए और किसी पीड़िता के साथ अन्याय ना हो….

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
