जम्मू में राजौरी कोटरंका सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए उत्तराखंड के रुचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। बेटे को तिरंगे में लिपटा देख परिजन बिलख उठे। सभी शहीद के पार्थिव शरीर से लिपट गए।

जम्मू के राजौरी कोटरंगा सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के कुनीगाड़ गांव निवासी रूचिन सिंह रावत का पार्थिव शरीर सुबह 10.30 बजे गांव में पहुंच गया है। तिरंगे में लिपटे शहीद के पार्थिव शरीर को देखकर दादा-दादी, माता-पिता, पत्नी, भाई सहित वहां पहुंचे लोग बिलख उठे।

परिजन शहीद के पार्थिव शरीर पर लिपट गए। सेना के जवान शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर गांव पहुंचे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अवतार नेगी ने बताया कि शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल सहित गांव में करीब 500 से अधिक लोग पहुंचे हैं। शहीद का अंतिम संस्कार गांव के आसपास महादेव घाट पर कुछ ही समय बाद होगा। गांव से महादेव घाट की दूरी करीब डेढ़ से दो किलोमीटर है। शहीद के अंतिम दर्शनों के लिए गांव में लोगों को जमावड़ा लगा है। आपको बता दें कि जम्मू में राजौरी कोटरंका सब डिवीजन केसरी हिल क्षेत्र में शहीद हुए उत्तराखंड के रुचिन और हिमाचल के प्रमोद नेगी के पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे थे। यहां सेना के जवानों ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किया

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com