हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर अप्रैल और मई के महीने में इस तरह से बारिश क्यों हो रही है? इसके पीछे क्या कारण है? आने वाले समय में मौसम कैसा रहेगा? इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए हमने मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमआर रानालकर से बात की। आइए जानते हैं उन्होंने मौसम में हो रहे अचानक बदलाव को लेकर क्या कारण बताया?

पिछले दो दिनों से मौसम ने अचानक करवट बदली है। जगह-जगह तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने तपती गर्मी से लोगों को राहत दिलाई। यहां तक कि लोग गुलाबी ठंड का एहसास करने लगे हैं। आलम ये है कि कई जगहों पर ये बारिश आफत बन गई। बिहार के बेगूसराय में तो तूफान के बीच पेड़ गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हो गए। 

ऐसे में हर किसी के मन में सिर्फ एक ही सवाल है कि आखिर अप्रैल और मई के महीने में इस तरह से बारिश क्यों हो रही है? इसके पीछे क्या कारण है? आने वाले समय में मौसम कैसा रहेगा? इन्हीं सवालों का जवाब जानने के लिए हमने मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमआर रानालकर से बात की। आइए जानते हैं उन्होंने मौसम में हो रहे अचानक बदलाव को लेकर क्या कारण बताया?  
गर्मी में बारिश क्यों हो रही? 
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमआर रानालकर ने कहा, ‘आमतौर पर गर्मी के समय पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय नहीं होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा सक्रिय हो गए हैं। इसी के चलते बेमौसम बारिश हो रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘पश्चिमी विक्षोभ के रूप में चक्रवाती सर्कुलेशन निचले और ऊपरी क्षोभमंडल स्तरों में मध्य पाकिस्तान पर स्थित है। निचले क्षोभमंडल में दक्षिण पाकिस्तान और इससे सटे पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दूसरा दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर निचले क्षोभमंडल स्तर पर बना हुआ है। ये क्षोभमंडलीय स्तरों में पूर्वी विदर्भ से तमिलनाडु के अंदरूनी क्षेत्र में हवाओं के बदलाव से मौसम बदला हुआ है। इसका असर अगले तीन से चार दिनों तक उत्तर पश्चिम भारत में देखने को मिलेगा।’

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com