काशीपुर आज महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने रामनगर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कर अवगत कराया कि कांग्रेश प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के निर्देशानुसार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को चिट्ठी भेजो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेरोजगारी, महिलाओं का उत्पीड़न, महंगाई समेत लगभग 16 बिंदुओं की एक चिट्ठी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजी गई । यह कार्यक्रम पिछले काफी दिनों से चल रहा है। महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने बताया कि 16 बिंदुओं की यह चिट्ठी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को देश व प्रदेश की समस्याओं का निदान हेतु आकर्षित कराने के लिए भेजी गई है। उन्होंने कहा कि दोनों ही महानुभाव को इस उद्देश्य से चिट्ठी भेजो कार्यक्रम रखा गया की इन 16 बिंदुओं पर प्रधानमंत्री जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री इस पर तुरंत संज्ञान ले , ताकि देश का भला हो सके। इस समय भाजपा कार्यकाल में हर जगह त्राहि-त्राहि मची हुई है, उन्होंने कहा कि इस बार जनता नगर निकाय चुनाव और मिशन 2024 के चुनाव में सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

By Mohd Nafees

संपादक – सच्चाई की जीत पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713 संपर्क – 9837427792 व्हाट्सप्प – 9837427792 ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com