काशीपुर नफीस अहमदः भारत के गृह मंत्री रहे भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 133 वी जयंती आज समूचे राष्ट्र में मनाई जा रही है पंत जी का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए हालांकि कोरोना संक्रमण की दृष्टि गत रखते हुए आयोजन नहीं किया गया पंत जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत जनशक्ति विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौ आरिफ खान ने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल प्रशासक भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने देश की स्वतंत्रता में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।कई बार आंदोलन में जेल भी गए वह एक सच्चे देशभक्त उत्कृष्ट जन नेता के साथ ही समाज के लिए सदैव समर्पित रहने वाले महान व्यक्ति थे उन्होंने राज्यों के पुनर्गठन उत्तर प्रदेश भूमि सुधार के लिए हमेशा याद किया जाएगा उन्होंने कुली वेगारप्रथा जमीदारी उन्मूलन के लिए संघर्ष किया उन्होंने हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई आरिफ खान ने कहा कि उनके बताए मार्ग का अनुश्रण करते हुए आज की युवा पीढ़ी को भविष्य की दिशा व दशा तय करनी चाहिए समाजसेवी अलका पाल ने कहा कि पंडित पंत जी के कार्य को हमेशा याद रखना होगा उन्होंने कहा कि पंत जी सदैव देश के लिए समर्पित रहे पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी आज भी प्रशासको के आदर्श हैं हमें पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के आदर्शो को अपनाते हुए हमें देश मे समाज की सेवा के लिए तत्पर रहना होगा

संपादक – सच्चाई की जीत
पता – Nafees Screen Printers, Near Bilal Masjid, Ward no. 10, Ali Khan, Kashipur 244713
संपर्क – 9837427792
व्हाट्सप्प – 9837427792
ईमेल – sachchaikijeet7@gmail.com
